महाविद्यालय नारायणबगड़ को थराली विधायक ने दी कंप्यूटर की सौगात

महाविद्यालय नारायणबगड़ को थराली विधायक ने दी कंप्यूटर की सौगात

नारायणबगड़ (चमोली)। थराली विधायक भूपालराम टम्टा की ओर से विधायक निधि से मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय नारायणबगड़  को ढाई लाख रुपए कंप्यूटर के लिए स्वीकृत किए गए थे। सोमवार को विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी ने महाविद्यालय के प्राचार्य और अन्य स्टाफ को चार कंप्यूटर और एक प्रिंटर सौंपे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर विधायक भूपालराम टम्टा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यालय के पास एकमात्र कंप्यूटर था जिसमें सभी कार्य संपादित करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था साथ ही कंप्यूटर पर काम का अधिक बोझ पड़ने से काफी परेशान कर रहा था। लेकिन अब यहां पांच कंप्यूटर उपलब्ध हो गये हैं तो निश्चित रूप से महाविद्यालय संबंधी कार्यों को संपादित करने में सहुलियत होगी। इस अवसर पर  क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खैनोली हरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान डांगतोली सुरेंद्र धनेत्रा, प्रो. सूरजमणी कुडियाल, पं. रजनीश सती, प्रो. विपिन बंसल, प्रो. सिमरजीत बब्बर आदि मौजूद थे।

Previous post

सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत बालिक बालिकाओं का चयन 28 से

Next post

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर पहुंचकर सड़क हादसे में घायल श्रमिकों का जाना हालचाल,डॉक्टरों को दिए घायलों के समुचित इलाज करने के निर्देश

Post Comment

You May Have Missed