सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत बालिक बालिकाओं का चयन 28 से
गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत 08 से 14 वर्ष के बालक बालिकाओं का चयन किया जा रहा है। प्रभारी क्रीडा अधिकारी जयबीर रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन खेल छात्रबृति योजना के तहत जनपद के 150-150 बालक तथा बालिकाओं को निर्धारित बैट्री टेस्ट 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, 6 इन टू 10 शटल रन, छह सौ मीटर दौड, स्टैडिंग ब्राड जम्प, मेडिसीन बॉल थ्रो तथा फारबर्ड बैण्ड रीच दक्षता के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को 1500 प्रतिमाह छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
जनपद के न्याय पंचायत, नगर पंचायत,नगरपालिका क्षेत्र के अन्तर्गत प्रत्येक विद्यालय से आठ से 14 वर्ष के दो-दो बालक-बालिकाओं की ओर से प्रतिभाग किया जाएगा। आयु का निर्धारण 01 जुलाई 2023 को आधार मानकर किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों को जन्म प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना होगा। नगरपालिका क्षेत्र गोपेश्वर में अध्ययनरत बालक बालिकाओं का चयन 28 जुलाई एवं 30 जुलाई को किया जाएगा


Post Comment