सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने PHC एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्था में लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने PHC एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्था में लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश


  • मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का औचक निरीक्षण।
  • कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर।
  • सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण – सीडीओ
हरिद्वार :  मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को सुल्तानपुर पहुॅचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।  मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान शौचालय की सफाई सही से न होने एवं शौचालय गन्दा होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शौचालय की सफाई व्यवस्था सही करने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर न दिखा पाने पर भी सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए स्टॉक रजिस्टर शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में एन्टीवेनम वैक्सीन रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। 
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में मौजूद बीमार व्यक्तियों एवं उनके तीमारदारों द्वारा डॉक्टर्स की कार्यशैली की प्रशंसा करने तथा दवाओं का रख-रखाव सही पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने एएनएम सेन्टर के निरीक्षण के दौरान एएनएम को सभी प्रकार का डाटा अद्यतन रखने के निर्देश एएनएम को दिये। 
उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति कम पाये जाने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए छात्रों की उपस्थित बढ़ाने हेतु अभिभावकों के साथ बैठक करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने मिड-डे मिल योजना के अन्तर्गत भोजन चार्ट के अनुसार ही प्रतिदिन बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन देने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि भोजन हेतु निर्धारित चार्ट के अनुसार ही विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया जाये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल वर्मा आदि उपस्थित थे।
Previous post

शिक्षा न केवल हमें आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि हमें विनम्र होना और समाज व देश के विकास में योगदान देना भी सिखाती है – राष्ट्रपति

Next post

राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारी : डीएम सविन बंसल एवं एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Post Comment

You May Have Missed