मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की हुई मौत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की हुई मौत

इंफाल। मणिपुर राज्य में हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही है। कल फिर हिंसा प्रभावित मणिपुर के कामजॉग और उखरुल जिलों में हथियारबंद गुटों के बीच हुई झड़प में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नगा बहुल कामजोंग जिले के कुकी-बहुल चसाड गांव में 22 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की हत्या के बाद कुकी और नगा हथियारबंद गुटों के बीच शुरू हुई गोलीबारी शनिवार सुबह तक जारी रही। इसके बाद हुई झड़पों में 10 घरों में आग भी लगा दी गई।

जिला प्रशासन ने और हिंसा को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू की है। एक अलग घटना में, कामंजोंग में म्यांमार सीमा के पास स्थित तांगखुल नगा बस्ती निंगचो गांव में संदिग्ध उग्रवादी घुस आए और गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। गांव में सुरक्षाबल तैनात हैं। 

Previous post

यमकेश्वर के सिरासू को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, वाटर पार्क से कॉटेज तक विकसित होंगी सुविधाएं, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया क्षेत्र का भ्रमण, राफ्टिंग-बोटिंग की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश

Next post

शारदीय नवरात्रि में पूरण सिंह भंडारी ने राज्य शहीदों के सपने पूरा करने का माँ भगवती से मांगा आशीर्वाद

Post Comment

You May Have Missed