पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत के संकेत

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत के संकेत

नई दिल्ली/देहरादून : पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर भारत के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार से अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि, तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, लेकिन लू के असर में कमी आएगी।

इन राज्यों में असर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में फिलहाल भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यूपी में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जबकि राजस्थान में 45-46 डिग्री तक गर्मी बनी हुई है। उत्तराखंड में भी तापमान सामान्य से अधिक 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

मौसम बदलने की वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला, पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जो उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है। दूसरा, मध्य पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, जो मौसम में अस्थिरता पैदा कर रहा है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। धूल भरी आंधी के दौरान विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर होर्डिंग्स से दूर रहने की हिदायत दी गई है। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Previous post

पौड़ी में पंचायत सशक्तिकरण पर मंथन, प्रशिक्षण सह-सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद

Next post

डीएम गौरव कुमार ने ली जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक, डीएलआरसी बैठक में ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Post Comment

You May Have Missed