उत्तरकाशी में शिक्षकों को लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त

उत्तरकाशी में शिक्षकों को लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी की तहसील चिन्यालीसौड़ के बड़ी मणि जोगत मोटर मार्ग पर वाहन गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वाहन में शिक्षक सवार थे,जो ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। घटनास्थल के लिए राजस्व टीम, थाना चिन्यालीसौड़ से पुलिस टीम, 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ रवाना हो गई है। ग्राम छोटी मणी के पास नैल के पास देवेंद्र सिंह चौहान ड्राइवर स्कूल टीचरो को लेकर जा रहा था। इस बीच अचानक वहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर बताई जा रहा है। अन्य सामान्य बताये जा रहे हैं। वाहन में लगभग 10, 12 टीचर सवार बताये गए हैं। 

 

 

Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग में विजय प्राप्त करने वाली यू.एस.एन इंडियन टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

Next post

डीएम संदीप तिवारी ने जिला गंगा संरक्षण समिति की ली मासिक बैठक, दिए निर्देश

Post Comment

You May Have Missed