अंकिता हत्याकांड की हो सीबीआई जांच – उक्रांद

अंकिता हत्याकांड की हो सीबीआई जांच – उक्रांद

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में आए नए मोड को लेकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उक्रांद के प्रदेश प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्या मामले में पूर्व में ही एक वीआईपी के शामिल होने की बात सामने आ रही थी लेकिन मामले को दबाते हुए भाजपा उस वीआईपी को बचाने के लिए पूरा षड़यंत्र रचा। अब एक बार फिर से सोशल मीडिया में वीआईपी का नाम बार-बार लिया जा रहा है उसके बाद भी भाजपा मामले को दबाने और गलत बयान बाजी कर वीआईपी को बचाने का प्रयास में जुडी हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार से वीआईपी का  नाम उजागर करने की मांग करती आ रही है, परंतु भाजपा मामले को अपनी सुविधा के अनुसार मोडने का प्रयास करती आ रही है। उन्होंने कहा कि इस जनता भाजपा के झांसे में  नहीं आने वाली है। जनता सड़कों पर है और वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग उठा रही है। उक्रांद भी पहाड़ की बेटी के हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो उक्रांद प्रदेश व्यापी आंदोलन छेडने के लिए विवश होगी।

Previous post

अंकिता भंडारी केस से संबंधित सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक तथ्यों के संबंध में पुलिस का स्पष्टीकरण

Next post

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून, ने सफल ABO-इनकम्पैटिबल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ रीनल ट्रांसप्लांट क्षमताओं का किया विस्तार

Post Comment

You May Have Missed