भालू ने गाय को बनाया निवाला

भालू ने गाय को बनाया निवाला

पोखरी (चमोली)। पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। भालू ने गौशाला में घूस कर ग्याभिन गाय को अपना शिकार बना डाला। बीती रात को सेम गांव में भालू ने ताजबर सिंह भंडारी की गौशाला तोड़कर उनकी ग्याभिन गाय को मार डाला। भाजपा नेता महावीर सिंह रावत, अवधेश रावत  ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भालू द्वारा गौशाला में घुसकर ग्याभिन गाय को निवाला बनाए जाने से लोग भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, भालू के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने और पीड़ित ताजबर सिंह भंडारी को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

उधर, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग  नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम को गश्त के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के बाद नियमानुसार मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।

Previous post

मदरसों और अल्पसंख्यक विद्यालयों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य

Next post

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास व जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Post Comment

You May Have Missed