थाना रिखणीखाल पुलिस महिला मंगल दल के साथ साइबर सुरक्षा और महिला अपराधों के लिए ग्रामीण महिलाओं को कर रही हैं  जागरूक 

थाना रिखणीखाल पुलिस महिला मंगल दल के साथ साइबर सुरक्षा और महिला अपराधों के लिए ग्रामीण महिलाओं को कर रही हैं  जागरूक 

रिखणीखाल : पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारियों  को अपने अपने थाना क्षेत्र में स्थानीय  ग्रामीणों को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के लिए जन जागरूक करने और ऐसे अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा  थाना क्षेत्र के स्थानीय गांवो में महिला मंगल  दल, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर जन जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है।
कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने रथुवाढाब क्षेत्र के ग्राम धामधार की महिला मंगल दल की महिलाओं और ग्रामीणों  के साथ साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट और महिला सुरक्षा,बच्चो में लेगिंग अपराधो से बचाव, गुड टच बेड टच के संबंध में  गांव के पंचायत भवन में गोष्ठी की गई तथा ग्रामीणों को जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए।  जहां  पर उनके द्वारा महिलाओं और ग्रामीणों से आग्रह  किया कि वितरित किए गए पम्पलेट को गांव के पंचायत भवन, बारात घर में चस्पा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जन जागरूकता हेतु प्रचारित करें।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल ने बताया की आज के इंटरनेट ओर तकनीकी युग में गांवों के भोले भाले लोग आसानी से साइबर अपराधों के जाल में फंस जा रहे है, उन्होंने लोगों से अपील की है की किसी भी दशा में अपने मोबाइल फोन के पिन नंबर और ओटीपी को किसी भी अनजान व्यक्ति को शेयर न करे ओर अनचाहे इंटरनेट लिंक पर न जाएं ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्होंने  बताया की ऐसे मामलो में  अधिक जानकारी ओर सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 1930,1090 ओर 112 पर संपर्क करे, आज चलाए गए जन जागरूकता अभियान में अपर उप  निरी0 कैलाश जोशी हेड का0 सुशील, सुखबीर सिंह का0 राजेश हरेंद्र शामिल रहे, जन जागरूकता अभियान आगे भी थाना क्षेत्र के गांवो में  लगातार जारी रहेगा।
Previous post

एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने समय से पहले जन्में बच्चों को दिया नया जीवनदान, परिजनों ने निओनटोलॉजी विभाग की चिकित्सकीय एवं नर्सिंग टीम की मुक्तकंठ से की सराहना

Next post

एसडीएम संदीप कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका चंबा क्षेत्र का किया निरीक्षण, 06 घरेलू सिलेंडर किये जब्त

Post Comment

You May Have Missed