योग बद्री मंदिर में ध्यान शिविर के कार्यक्रम में राजकीय इंटरमीडिएट पांडुकेश्वर के छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

योग बद्री मंदिर में ध्यान शिविर के कार्यक्रम में राजकीय इंटरमीडिएट पांडुकेश्वर के छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

पांडुकेश्वर : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से योग बद्री मंदिर में ध्यान कार्यक्रम में राजकीय इंटरमीडिएट पांडुकेश्वर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।  पांडुकेश्वर स्थित पंच बदरी में से एक योग बदरी मंदिर में गांधी जयंती के अवसर पर ध्यान शिविर का आयोजन बीकेटीसी की देखरेख में हुआ। वहीं स्कूल के 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में शामिल हुए। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर  पंवार ने कहा कि योगबदरी मंदिर में योग व ध्यान से संबंधित कार्यक्रम अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किए जायेंगे। नवीन भंडारी, अमित पंवार, ऋतु नैनवाल मौजूद रहे।  इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह रावत , अमिता नैथानी, नवल किशोर, मौजूद रहे।
Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंजा बहादुरपुर में 1822-24 की क्रांति के 152 शहीदों के 200 वें बलिदान दिवस पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

Next post

उत्तराखंड आएं मगर गन्दगी न फैलाएं – केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 

Post Comment

You May Have Missed