जन पक्षीय मुद्दों के लिए करें संघर्ष कार्यकर्ता – आराधना

जन पक्षीय मुद्दों के लिए करें संघर्ष कार्यकर्ता – आराधना

  • कांग्रेस संगठन सृजन अभियान

गैरसैण। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। आदिबद्री तथा गैरसैण में आयोजित बैठकों में एआईसीसी की पर्यवेक्षक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधाना मिश्रा ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के लिए समर्पण के बल पर ही कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए रायसुमारी करते हुए कहा कि संगठन को मजबूती देने वाले को ही अध्यक्ष की कमान सौंपी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को जन सरोकारों से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष की भूमिका में रहने का आह्वान किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि संगठन के जरिए ही गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों तथा कार्यक्रमों को पहुंचाया जा सकेगा। संगठन सृजन अभियान को उन्होंने समय की जरूरत बताया। इस अवसर पर पूर्व काबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, जिला महामंत्री संदीप झिक्वाण, पीसीसी मेंबर अरविंद नेगी व सुरेश डिमरी, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, नगराध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह, पूर्व प्रमुख सुमति बिष्ट, पूर्व पार्षद सरोज शाह व कुंवर सिंह रावत, सेवादल के जिलाध्यक्ष सरेंद्र रावत, जिपंस कामेश्वरी देवी, पूर्व जिपंस अनिल अग्रवाल, हरेंद्र कंडारी, डा. खीम सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Previous post

आपदा प्रभावित नंदानगर क्षेत्र में राहत व बचाव के मोर्चे पर डटे रहे डीएम संदीप तिवारी व एसपी सर्वेश पंवार

Next post

बजाज फाइनेंस ने हरिद्वार में आयोजित किया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘नॉकआउट डिजिटल फ्रॉड’

Post Comment

You May Have Missed