बदरीनाथ हाइवे पर छिनका में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, हाइवे हुआ बाधित

बदरीनाथ हाइवे पर छिनका में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, हाइवे हुआ बाधित

गोपेश्वर (चमोली)। जिले में हो रही भारी वर्षा के चलते बदरीनाथ हाइवे पर छिनका के पास पहाड़ी से पत्थर छिटक कर हाइवे पर आ रहे है जिससे हाइवे बाधित हो गया है।
बुधवार के अपराह्न बाद चमोली जिले में तेज वर्षा होने लगी जो लगातार जारी है। भारी वर्षा के चलते बदरीनाथ हाइवे पर छिनका के पास पहाड़ी से पत्थर छिटक कर हाइवे पर गिर रहे है जिससे यहां पर हाइवे बाधित हो गया है। और सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को रोक दिया गया है।
वर्चुअल पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार साढे पांच बजे के आसपास अचानक छिनका के पास पहाड़ी से पत्थर छिटक कर गिरने लगे जिससे यहां पर बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया है।

Previous post

17 साल बाद हुआ पेड़ वाले गुरु का स्थानांतरण, विद्यालय के शिक्षकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने दी विदाई

Next post

संस्कृति विभाग द्वारा हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ही कलाकारों के लिए वर्कशॉप आयोजित की जाएं: मुख्य सचिव डॉ.संधु

Post Comment

You May Have Missed