हरिद्वार जेल से फरार दोनों कैदियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

हरिद्वार जेल से फरार दोनों कैदियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

देहरादून : हरिद्वार जेल से रामलीला मंचन के दौरान फरार कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि दोनों फरार कैदियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। 11 अक्टूबर को जेल में रामलीला मंचन किया जा रहा था। इस दौरान दो कैदी वानर का रूप धारण कर फरार हो गए थे। जानकारी के अनुसार पंकज और रामकुमार दो सीढ़ियां बांधकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए थे। इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत 06 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। इस पूरी घटना की जानकारी जेल प्रशासन की ओर से कई घंटों तक ना तो उच्चाधिकारियों को दी गई और ना ही जिला प्रशासन को कोई सूचना दी गई थी।

Previous post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खेलोत्सव का भव्य आगाज, NCC व NSS टीमों ने किया परेड का नेतृत्व, सप्ताह भर तक आयोजित होंगी कई खेलकूद प्रतियोगिताएं, हज़ारों छात्र-छात्राएं करेंगे मानसिक-शारीरिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन

Next post

विजिलेंस ने चिकित्सा निदेशालय के तैनात वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Post Comment

You May Have Missed