थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने शहीद हवलदार कमल सिंह के पैतृक निवास पर जाकर परिवार से ली कुशलक्षेम 

थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने शहीद हवलदार कमल सिंह के पैतृक निवास पर जाकर परिवार से ली कुशलक्षेम 

रिखणीखाल : थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा अपने सहकर्मियों के साथ शहीद हवलदार कमल सिंह के पैतृक निवास ग्राम कर्तिया (नोदानु) में जाकर उनके  परिवार जनों से मिलकर कुशल क्षेम ली गईं. जहां पर उनकी बुजुर्ग दादी, माता जी तथा चाचा महेंद्र सिंह के साथ बात करके परिवार के असहनीय दुःख को साझा करते हुए उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया की कभी किसी विभाग से संबंधित राजकीय कार्य में समस्या रहे तो वह उस विभाग से  समन्वय कर पूर्ण करने का प्रयास करेंगे. बताते चले की बीते 09 जुलाई को जम्मू कश्मीर स्थित कठुवा में हवलदार कमल सिंह आतंकी हमले में शहीद हो गए थे. वही थानाध्यक्ष रिखणीखाल ने अपने अधीनस्थ चौकी रथवाढाब पर नियुक्त सहकर्मियों को भी समय समय पर शहीद परिवार से मिलकर कुशल क्षेम मालूम करने के लिए बताया गया है।
Previous post

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय एवं सदर्न फेडरल विश्वविद्यालय रोस्तोव-ऑन-डाॅन रूस के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

Next post

डीएम सविन बंसल ने ली दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं की सुध, कई वर्षों बाद आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर, पूरे दिन फरियादियों व वृद्धजनों के बीच सहजता से बिताया पूरा समय, सुनी उनकी व्यथा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Post Comment

You May Have Missed