सेवा पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया पौधरोपण कार्यक्रम 

सेवा पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया पौधरोपण कार्यक्रम 

कोटद्वार । फ़ॉरेस्ट ग्रुप आफ पेंशनर्स और गुरु गोरखनाथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन समिति की ओर से बुधवार को नगर वन क्षेत्र में सेवा पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार और गुरुकुल महाविद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का आरंभ विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए पौधरोपण करना आवश्यक है। बिना पौधों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती क्योंकि पौधे ही प्राणदायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं। तत्पश्चात विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान फ़ॉरेस्ट ग्रुप आफ पेंशनर्स के अध्यक्ष आर पी पंत, गुरू गोरखनाथ पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन समिति के महासचिव सतीश शर्मा, केसीराम निराला, कोटद्वार रेंज अधिकारी विपिन जोशी, राहुल कुमार, गंभीर सिंह और पंकज बिष्ट सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Previous post

हस्तशिल्प और हथकरघा कला को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने शिल्पकारों को किया सम्मानित

Next post

विधानसभा अध्यक्ष ने सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस कोटद्वार में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Post Comment

You May Have Missed