प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी)-2026 के लिए देशभर से नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रतिवर्ष उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल कर देश और समाज का नाम रोशन किया हो।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अंतर्गत वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता है। सरकार का उद्देश्य प्रतिभाशाली और प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करना है।

पुरस्कार के लिए भारत में निवास करने वाला कोई भी भारतीय नागरिक पात्र होगा, जिसकी आयु 31 जुलाई 2026 तक न्यूनतम 5 वर्ष तथा अधिकतम 18 वर्ष हो। इच्छुक बच्चे स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं, जबकि किसी संस्था, विद्यालय अथवा व्यक्ति द्वारा भी योग्य बच्चों के नाम की अनुशंसा की जा सकती है।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पोर्टल http://awards.gov.in पर उपलब्ध है।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। केंद्र सरकार ने अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से योग्य बच्चों के नामांकन कराने की अपील की है, ताकि देश की उभरती प्रतिभाओं को उचित मंच और सम्मान मिल सके। अधिक जानकारी एवं दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी  http://awards.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Previous post

पेयजल शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, जल संस्थान कार्यालय का किया औचक निरिक्षण, ड्यूटी के दौरान घर पर मिले जेई को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, अनुपस्थित अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

Next post

उत्तराखंड : जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर खाई में गिरा, दर्दनाक मौत

Post Comment

You May Have Missed