नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प

नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प

देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर मसूरी टाउन हॉल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग, राजकीय नशा मुक्ति केंद्र (रायवाला) और एसपीवाईएम (SPYM) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन एवं आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मसूरी के नगर पार्षदों, स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल सहित रैडिसन और एलबी होटल जैसे अनेक प्रतिष्ठित होटलों, रिसॉर्ट्स व गेस्ट हाउस के संचालकों, प्रबंधकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य वक्ता डॉ. राजेश कुमार ने होटल व्यवसायियों को पर्यटन क्षेत्र में नशे की रोकथाम, एनडीपीएस अधिनियम के कड़े कानूनी प्रावधानों और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने के गुर सिखाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से ही उत्तराखंड को एक सुरक्षित और नशामुक्त पर्यटन राज्य बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने संस्थानों में नशामुक्त माहौल बनाने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Previous post

REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

Next post

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत, क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट

Post Comment

You May Have Missed