श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर स्वागत पार्टी का हुआ आयोजन

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर स्वागत पार्टी का हुआ आयोजन

ऋषिकेश : पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के एमएससी माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष  के  छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर स्वागत  पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत और पाठ्यक्रम समन्यवक व संकायाध्यक्ष  विज्ञान संकाय प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने रिबन काट कर व छात्रों द्वारा तिलक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि एमएससी माइक्रोबायोलॉजी विगत सत्र 2023-24 से ही इस परिसर में प्रारंभ हुआ है जिसमें कुलपति प्रो. एनके जोशी एवं परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं, सीनियर छात्र-छात्राओं ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेतु  अपने बहुत ही अच्छे अनुभव साझा किये जिससे इस वर्ष पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। उन्होने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि छात्रों को इस परिसर में समस्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।
परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत ने छात्र-छात्राओं को इस शानदार फ्रेशर पार्टी आयोजन के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी व कहा कि फ्रेशर पार्टी एक अद्भुत अवसर होता है जो नए छात्रों को अपने सीनियर्स और शिक्षकों से परिचित कराने में मदद करता है। यह पार्टी नए छात्रों को अपने नए अध्ययन स्थान में सहज महसूस कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है व अंत में उन्होंने अपना आशीर्वाद छात्रों को दिया।
इस अवसर पर सीनियर व जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं में बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की और अपने अध्यापकों का धन्यवाद किया। इस फ्रेशर पार्टी में मिस फ्रेशर का खिताब रिया पाल व मिस्टर फ्रेशर का खिताब राजवीर सिंह नेगी ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में माइक्रोबायोलॉजी की प्राध्यापक डॉ. बिंदु ठाकुर, शालिनी कोटियाल, सफिया हसन, आकांक्षा जोशी, अर्जुन पालीवाल, देवेंद्र भट्ट, निशांत भाटला एवं समस्त एमएससी माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।




Previous post

डीएम सविन बंसल की सक्रियता के चलते ब्लड बैंक के लिए प्रक्रिया गतिमान, आगणन करवाए गए तैयार, अगले सप्ताह शासन को प्रेषित करने की तैयारी

Next post

कोटद्वार : पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले दो लोगों पर की कार्यवाही

Post Comment

You May Have Missed