एमकेवीएन, आरपी व कॉन्वेंट ने किया शीर्ष आठ में प्रवेश

एमकेवीएन, आरपी व कॉन्वेंट ने किया शीर्ष आठ में प्रवेश

कोटद्वार । शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर्विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए । शहीद मुकेश बिष्ट  के परिवारजन डॉ उमा रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं । मैच आरंभ से पूर्व उद्यमी स्वर्गीय रतन टाटा को मौन रख श्रद्धांजली अर्पित की गई । पहला मैच सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ने नवयुग को 3-0 से, दूसरे मुकाबले में जीआईसी कुंभीचौड़ ने स्कॉलर्स एकेडमी को 4-0 से परास्त किया, शाम की पाली में दो एहम मुकाबले खेले गए जिनमें एमकेवीएन ने बड़ा उलट फेर करते हुए श्री गुरु राम राय को 2-1 से परास्त कर अगले दौर में प्रवेश किया । शुक्रवार का आखिरी मुकाबला सघर्षपूर्ण रहा जिसमें आरपी तेलीपाड़ा ने टाई ब्रेकर में टीसीजी को 5-4 से परास्त कर शीर्ष आठ में अपनी जगह सुनिश्चित की । शनिवार सुबह प्रथम चरण के अंतिम दो मुकाबले बलूनी और एवीएन के मध्य एवं केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन और आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के मध्य खेले जाएंगे ।
Previous post

शराब पीकर वाहन चलाने पर 11 वाहन सीज कर चालकों के डीएल किए निरस्त

Next post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित उत्तराखंड की 09 परियोजनाओं सहित 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल रूप से रहे उपस्थित

Post Comment

You May Have Missed