कोटद्वार : पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाले को किया गिरफ्तार

कोटद्वार : पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाले को किया गिरफ्तार

कोटद्वार : कोतवाली कोटद्वार पर बीते 4 सितम्बर को कोटद्वार निवासी एक युवती ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती कर वादिनी का वीडियो बनाकर उसे एडिट कर अश्लील बनाकर वादिनी एवं वादिनी के रिश्तेदारों को वीडियो भेजकर ब्लैक मेल किया जा रहा है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 227/2024, धारा 75 (2), 78 (2) बीएनएस, 66 डी0 आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त कुनाल गौतम को दिल्ली फार्म से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

  • कुनाल गौतम पुत्र दीनानाथ सिंह, निवासी खौड़ा कॉलोनी गाजियाबाद उ0प्र0।

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0 227/2024, धारा 75(2),78(2) बीएनएस, 66 डी0 आई0टी0

पुलिस टीम

  •  प्रभारी निरीक्षक मनिभूषण श्रीवास्तव
  • अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा
  • मुख्य आरक्षी नरेन्द्र साइबर सेल
  • आरक्षी चन्द्रपाल
Previous post

राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 104 लैब टैक्नीशियन, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया अंतिम परिणाम, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं

Next post

जीएमओयू बचाओ संघर्ष समिति ने अपनी मांगों के संबंध में दिया धरना

Post Comment

You May Have Missed