पौड़ी : बाल सुधार गृह में किशोर ने की आत्महत्या, कोटद्वार थाने में दर्ज पोक्सो के मामले में लाया गया था बाल सुधार गृह

पौड़ी : बाल सुधार गृह में किशोर ने की आत्महत्या, कोटद्वार थाने में दर्ज पोक्सो के मामले में लाया गया था बाल सुधार गृह

पौड़ी : जनपद में बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पौड़ी बाल सुधार गृह में आज सुबह एक किशोर ने सुसाइड कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशसान और पुलिस मौके पर पहुंची है। जिसके बाद से जांच चल रही है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से पंचनामे की कार्यवाही कर रहा है। किशोर पॉक्सो एक्ट के मुकदमे के कारण सुधार गृह भेजा गया था। किशोर के खिलाफ 25 जून को कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज हुआ था। अगस्त 2021 में भी किशोर के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज है। बताया जा रहा है 17 साल का किशोर पिछली 29 जून से बाल सुधार गृह पौड़ी में था। उसके खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत था। आज सुबह किशोर ने बाथरूम में आत्महत्या कर ली।

Previous post

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओ, स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से भी की आगामी दो माह तक डेंगू के प्रति सतर्क रहने की अपील

Next post

स्वच्छ भारत मिशन के लाभों में बेहतर स्वास्थ्य और लोगों का जीवन बचाना भी है शामिल

Post Comment

You May Have Missed