भालू के हमले से पति की मौत पत्नी गंभीर घायल

भालू के हमले से पति की मौत पत्नी गंभीर घायल

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के दूरस्थ डुमक गांव में तड़के घास लेने गए दंपत्ति पर भालू ने हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में पत्नी को बुरी तरह से घायल हो गई। जख्मी महिला को हेली एम्बुलेंस से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गुरुवार सुबह डुमक गाँव के 39वर्षीय सुन्दर सिंह सनवाल अपनी पत्नी लीला देवी के साथ पास के ही खेतों मे घास के लिए गए थे कि भालू ने अचानक लीला देवी पर हमला कर दिया। पत्नी को भालू के चुंगल से छुड़ाने के लिए सुन्दर सिंह भालू की ओर बढ़कर चिल्लाने लगा तो भालू ने लीला देवी को छोड़कर सुन्दर सिंह पर न केवल हमला कर दिया अपितु सुन्दर सिंह को उठाकर दूर पटक दिया। इस कारण सुन्दर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जान लेने पर आमदा भालू यहीं नहीं रुका और दोबारा लीला देवी पर झपट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर घायल लीला देवी को हेलीकाप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

इन दिनों भालू का आंतक न केवल ग्रामीण क्षेत्रों मे बल्कि नगर क्षेत्र जोशीमठ में भी लोग भालू के आंतक से परेशान है। अंधेरा होते ही भालू खेत खलियान व आँगन मे दस्तक दे रहा है। इस कारण लोगांं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

 

Previous post

स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ राजेंद्र डोभाल ने भारत की पाक कला विरासत के व्यवहारिक पहलुओं से छात्रों को अवगत कराया

Next post

नव नियुक्त डीएम गौरव कुमार ने निवर्तमान डीएम संदीप तिवारी से की आपदा के बाद पुनर्निर्माण पर चर्चा

Post Comment

You May Have Missed