फायर यूनिट कोटद्वार ने सिद्धबली पुल के नीचे फंसे दो गौवंश का किया सफल रेस्क्यू
कोटद्वार : लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने एवं कई स्थानों पर जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही हैं। इसी क्रम में आज कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर के समीप पुल के नीचे दो गौ वंश फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर यूनिट कोटद्वार की टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने परिस्थितियों का आकलन करते हुए आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों एवं रस्सियों की सहायता से कार्यवाही एवं सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कठिन एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने अथक प्रयास करते हुए दोनों पशुओं को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
Post Comment