ED ने यूट्यूबर एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ की कार्यवाही

ED ने यूट्यूबर एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ की कार्यवाही

नोएडा : ED ने यूट्यूबर ​​एल्विश यादव और कुछ अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त की है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को समाचार एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है। एल्विश यादव से ईडी ने पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल और वित्तीय लेनदेन से संबंधित एक मामले में पूछताछ की है।

ED ने मई में एक मामला दर्ज किया था और उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिला पुलिस द्वारा उनके और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ दायर एक प्राथमिकी और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद पीएमएलए के तहत आरोप लगाए थे। हरियाणा के एक गायक राहुल यादव उर्फ ​​राहुल फाजिलपुरिया, जिनके कथित तौर पर एल्विश यादव से संबंध हैं, से भी ईडी ने उक्त मामले में पूछताछ की।

अपराध से होने वाली आय का कथित तौर पर रेव या मनोरंजक पार्टियों के आयोजन के लिए उपयोग ईडी की जांच के दायरे में है। एल्विश यादव को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप के जहर के संदिग्ध उपयोग की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर उसके द्वारा आयोजित की गई थीं।

Previous post

प्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा को मिलेगा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित श्री रघुनाथ कीर्ति सेवा सम्मान

Next post

विकासखंड डुंडा मे सफाई मित्र सुरक्षा बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन

Post Comment

You May Have Missed