डीएम सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

डीएम सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण।
  • जनता दरबार मे आज आईं कुल 135 शिकायतें प्राप्त हुई, जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया।
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राप्त हो रही शिकायतों की प्रकृति को गंभीरता से समझते हुए त्वरित कार्यवाही/ निस्तारण करने के दिये निर्देश।
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाया।जनता दरबार मे कुल 135 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से अधिकांश शिकायतों का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण किया।आज अधिकतर शिकायते भूमि कब्जा, सीमांकन, आपसी विवाद, आपदा, शिक्षा आदि से संबंधित आईं।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार लगाने का उद्देश्य यही है कि हम लोगो की शिकायतों और समस्याओं को सुने और उनका त्वरित निदान करें। कहा कि अधिकांश बार देखने मे प्रतीत होता है कि जनता को अपने कार्याे के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी जल्दी नही होता है।ऐसे में कलेक्ट्रेट में फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं।जहां संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया जाता है। वहीं भूमि सम्बन्धी मामलों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को कार्यवाही को निर्देशित किया गया। 
 जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आम जनता की समस्याओं को दूर करें और यदि उनकी समस्याओं का समाधान नही होता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल,  उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, शालिनी नेगी. जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित समस्त विभागीय अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे। 
Previous post

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने  बुआखाल- रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर संबंधी कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण, कहा – रिफ्लेक्टरों की स्थापना में गुणवत्ता की अनदेखी हुई तो होगी कार्रवाई

Next post

डीएम सविन बंसल का बड़ा एक्शन, एआरटीओ कार्यालय का बाबू निलम्बित तथा ARTO का स्पष्टीकरण तलब, राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस सहित 08 डॉक्टर की सेवा व्यवधान के आदेश, वेतन भी रूका

Post Comment

You May Have Missed