डीएम आशीष भटगांई ने की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा, अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

डीएम आशीष भटगांई ने की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा, अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

बागेश्वर : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश महाप्रबंधक उद्योग को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से स्थानीय स्तर पर शिल्पकारों एवं कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र, आईडी कार्ड, ऋण सहायता, कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन, विपणन समर्थन का लाभ यथा समय देना सुनिश्चित करें।  
गुरुवार को जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित पीएमश्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए वर्तमान तक इस योजना से लाभान्वित लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा  लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया जाए। ताकि वह खुद का व्यवसाय शुरू कर सके। उन्होंने कहा कि उनके कौशल अपग्रेडेशन के लिए उन्हें निर्धारित समय का  बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाए। उनके उत्पादों एवं सामाग्रियों के विपणन के क्षेत्र में भी तेजी के साथ काम किए जाए। ताकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। महाप्रबंधक उद्योग द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान तक 536 कामगारों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।  बैठक में महाप्रबंधक उद्योग चंद्रमोहन सिंह, एलडीएम दिनेश कुमार, ईओ गरुड़ अनुज कुमार, कपकोट सुंदर कोरंगा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Previous post

विश्वविद्यालय के हाथों में होगी समर्थ पोर्टल की कमान – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Next post

सीडीओ अभिनव शाह ने उत्तरा एम्पोरियम एवं आईटीडीए ग्रोथ सेन्टर ऋषिकेश का किया भ्रमण एवं निरिक्षण, खण्ड विकास अधिकारी डोईवाला को दिए ये निर्देश

Post Comment

You May Have Missed