स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत नगर निकायों में विविध गतिविधियाँ आयोजित

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत नगर निकायों में विविध गतिविधियाँ आयोजित

  • नगर पंचायत गूलरभोज में पर्यावरण मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
  • नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती–टिहरी गढ़वाल में स्वच्छता शपथ और जन-जागरूकता अभियान
  • ठाकुरद्वारा वार्ड, काशीपुर में ब्रांड एम्बेसेडर के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान एवं शपथ ग्रहण
देहरादून :  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज नगर निकायों में स्वच्छता जागरूकता और सफाई अभियानों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत गूलरभोज में पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में निकाय के सभी पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
इसी क्रम में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती–टिहरी गढ़वाल में भारत सरकार एवं शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड के आदेशानुसार स्वच्छता उत्सव के अंतर्गत स्वच्छता शपथ, वार्डों में जन-जागरूकता अभियान, पर्यावरण मित्रों द्वारा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, कचरा ट्रांसफर यूनिट (CTU) पर विशेष सफाई अभियान और पालिका टीम द्वारा सामूहिक स्वच्छता कार्य आयोजित किया गया।
साथ ही, ठाकुरद्वारा वार्ड संख्या 6 (काशीपुर) में ब्रांड एम्बेसेडर संजय साह जगाती के नेतृत्व में बजाज शोरूम और ब्लॉक मार्ग के पास CTU निस्तारण हेतु सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गढ़ेरे का कूड़ा हटाया गया और आसपास के लोगों एवं स्कूल के बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे कहीं भी कूड़ा न फेंके और गंदगी करने वालों की शिकायत स्वच्छता एप्लिकेशन के माध्यम से दर्ज करें। अभियान में ब्रांड एम्बेसेडर संजय साह जगाती, प्रधान सफाई निरीक्षक रजत कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक रामगोपाल, स्कूल के विद्यार्थी, पालिका एसबीएम टीम और पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।
Previous post

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत लगाया जा रहे स्वास्थ्य शिविरो में क्षेत्र वासियों को मिल रहा है लाभ, CHC लण्ढ़ौरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर ने 379 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

Next post

नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन – स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए – डॉ. अफरोज अहमद

Post Comment

You May Have Missed