जनपद स्तरीय हांकी व बाक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन

जनपद स्तरीय हांकी व बाक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन

 
कोटद्वार । राजकीय स्टेडियम कोटद्वार में चल रही जनपद स्तरीय हॉकी और बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान दोनों प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच खेले गए। हॉकी प्रतियोगिता के अंडर 19 बालक वर्ग में राइंका कोटद्वार ने इंटर कालेज कालागढ़ को 1-0, अंडर 17 बालक वर्ग में राइंका मटियाली ने जय भारती पब्लिक स्कूल को 4-0 और अंडर 17 बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कालेज घमंडपुर ने राजकीय इंटर कालेज लालपानी को 2-0 से हराया। वहीं बॉक्सिंग में प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग के 48 से 50 किग्रा. वर्ग में अभिषेक ने अभिषेक राणा को 14-10, अंडर 19 बालक वर्ग के 46 किग्रा वर्ग में युवराज आर्य ने चेतन ऐर को 10-8, अंडर 19 बालक वर्ग के 52 से 56 किग्रा वर्ग में विशाल थापा ने अंश को 11-8 और अंडर 17 बालिका वर्ग के 42 किग्रा वर्ग में दीपिका ने सोनिया को 9-8 से हराया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में श्याम सिंह डांगी, धीरेंद्र सिंह रावत, विनोद बिष्ट, सिद्धार्थ कोटनाला और नेरश देवरानी आदि व्यायाम शिक्षकों ने भी अपना योगदान दिया।
Previous post

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर को आदर्श पुस्तकालय और रीडिंग कार्नर के लिए किया सम्मानित

Next post

हरिद्वार के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  स्व. रामपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके गाँव में पहुंचकर की श्रद्धांजलि अर्पित

Post Comment

You May Have Missed