मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला 06 माह का सेवा विस्तार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला 06 माह का सेवा विस्तार

देहरादून। प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के सेवा विस्तार को लेकर चल रहा संशय आखिरकार ख़त्म हुआ। राज्य सरकार ने राधा रतूड़ी के सेवा विस्तार के लिए केंद्र को पत्र भेजा गया था। उसे केंद्र ने स्वीकार कर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को इसी साल रिटायर हो रही थीं, तब उत्तराखंड सरकार के पत्र के बाद भारत सरकार की मंजूरी के साथ उन्हें 6 माह का सेवा विस्तार दिया गया था। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए भी आवेदन किया था। वहीं अब भारत सरकार ने एक फिर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 माह के सेवा विस्तार की मंजूरी मिल गई है और अगले साल 31 मार्च 2025 तक वो उत्तराखंड की मुख्य सचिव रहेंगी।

Previous post

पोखरी : प्राथमिक व जूनियर वर्ग की तीन दिवसीय शरदकालीन खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आगाज

Next post

केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अजय टम्टा ने किया रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, कुंड-गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग के अवशेष चैड़ीकरण कार्य को 10 अक्टूबर से शुरू करने के दिए निर्देश

Post Comment

You May Have Missed