मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल कचहरी, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने नये राज्य के लिए अनेक सपने देखे थे। उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जन अपेक्षाओं के अनरूप उत्तराखण्ड का विकास किया जा रहा है।


Previous post

राज्य की जी.एस.डी.पी में 20 माह में हुई 1.3 गुना वृद्धि, दो सालों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में हुई  26 प्रतिशत वृद्धि, उत्तराखण्ड में एक साल में बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत हुई कम

Next post

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गाँधी-शास्त्री जयन्ती पर उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Post Comment

You May Have Missed