श्रीनगर में सीडीएस व एनडीए परीक्षा सम्पन्न, 870 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 599 हुए शामिल

श्रीनगर में सीडीएस व एनडीए परीक्षा सम्पन्न, 870 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 599 हुए शामिल

पौड़ी :  संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को सीडीएस और एनडीए की परीक्षा जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 870 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 599 उपस्थित रहे, जबकि 271 अनुपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सीडीएस परीक्षा में कुल 305 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 199 उपस्थित और 106 अनुपस्थित रहे। इसके लिये हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहले केंद्र पर 181 में से 122 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 59 अनुपस्थित थे। वहीं दूसरे केंद्र पर 124 में से 77 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 47 अनुपस्थित रहे। इसी तरह एनडीए परीक्षा में कुल 565 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 400 उपस्थित और 165 अनुपस्थित रहे। इसके लिये श्री गुरु राम रॉय पब्लिक स्कूल श्रीनगर में 373 में से 258 ने परीक्षा दी तथा 155 अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 192 में से 142 अभ्यर्थी उपस्थित और 50 अनुपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े और पुख़्ता इंतजाम किये गये थे।

Previous post

पौड़ी गढ़वाल : ग्रामोत्थान परियोजना बनी रोजगार की संजीवनी, 4994 महिलाएं बनीं लखपति दीदी !

Next post

डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन की सराहनीय पहल, बिन मां की तीन बेटियों को मिला शिक्षा का वरदान, बड़ी बहन के लिए रोज़गार की तैयारी

Post Comment

You May Have Missed