भारतीय चिकित्सा संघ का बड़ा ऐलान, 15 से भूख हड़ताल करेंगे डॉक्टर

भारतीय चिकित्सा संघ का बड़ा ऐलान, 15 से भूख हड़ताल करेंगे डॉक्टर

नई दिल्ली : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले में इंसाफ के लिए डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर हैं। आज नौवें दिन भी चली इस हड़ताल के बीच भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान किया है। आईएमए ने पश्चिम बंगाल में न्याय दिलाने के लिए हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के समर्थन में 15 अक्टूबर मंगलवार को भूख हड़ताल की घोषणा की है।

IMA ने कहा कि देशभर में, IMA जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (जड़ी) मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। इसके साथ ही आईएमए ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी मांगें मानने की अपील की है उन्होंने कहा कि कोलकाता के युवा डॉक्टर अपनी वैध मांगों के लिए मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। उनकी हड़ताल का आज नौवां दिन है। उनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आंदोलन को लोगों का समर्थन है।

 

 

Post Comment

You May Have Missed