भालू ने यमकेश्वर ब्लॉक के पठोल गांव में महिला पर किया हमला

भालू ने यमकेश्वर ब्लॉक के पठोल गांव में महिला पर किया हमला

यमकेश्वर : जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक के पठोल गांव में चारा लेने गई बुजुर्ग महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही साथ में गई एक अन्य महिला बाल-बाल बच गई। घायल महिला को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया गया है। दोपहर करीब डेढ़ बजे विधाता देवी पत्नी तुलसी सिंह पड़ोसी महिला ऊषा देवी के साथ घर से कुछ दूरी पर पशुओं के लिए चारा-पत्ती लेने जा रही थी। वहीं, भालू ने महिलाओं पर हमला कर दिया। ऊषा देवी हमले में बाल-बाल बच गई और विधाता देवी लड़खड़ाकर गिर गई। भालू ने उन्हें बुरी तरह नोंच डाला। सिर व चेहरे के दाहिने हिस्से के अलावा हाथ, कंधे व गर्दन पर भी गंभीर चोटें आई।

Previous post

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन “पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना” के अन्तर्गत लगाये जा रहे हैं सोलर रूफ टॉप संयंत्र

Next post

रिखणीखाल : किराएदार का सत्यापन न कराना पड़ा भारी, मकान मालिक पर लगा जुर्माना

Post Comment

You May Have Missed