बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल में गुरुवार रात्रि को 10 से सुबह पांच बजे तक रहेगा बंद

बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल में गुरुवार रात्रि को 10 से सुबह पांच बजे तक रहेगा बंद

-मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए लिया गया निर्णय।

गोपेश्वर।  बदरीनाथ  राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्णप्रयाग व गौचर के बीच चटवापीपल के पास एनएचआईडीसीएल द्वारा भारी मशीनरी से सड़क मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्यो को शीघ्र पूरा करने हेतु चटवापीपल के पास गुरूवार की रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद की जाएगी। ताकि मरम्म्त कार्यो में काई व्यवधान न हो। शुक्रवार को सुबह 5 बजे हाईवे को सभी प्रकार के वाहनों हेतु खोल दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ से वापस आ रहे वाहनों को जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली तथा हरिद्वार, ऋषिकेश से बद्रीनाथ आने वाले वाहनों को गौचर में सुरक्षित स्थानों पर रोकने के साथ तीर्थयात्रियों के ठहरने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Previous post

ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई

Next post

उत्तराखंड लोक (सरकारी) तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली (अध्यादेश) कानून 2024 को राजभवन से मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री ने कहा – देवभूमि का स्वरूप बिगाड़ने की किसी को नहीं मिलेगी छूट

Post Comment

You May Have Missed