अल्ट्रा ट्रेल रनर कलम सिंह बिष्ट को सेना ने किया सम्मानित

अल्ट्रा ट्रेल रनर कलम सिंह बिष्ट को सेना ने किया सम्मानित

गोपेश्वर (चमोली)। अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रनर कलम सिंह बिष्ट को जीओसी इन सेंट्रल कमांड ने सम्मानित किया। आर्मी डे पर लखनऊ स्थित सेंट्रल कमांड मुख्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को उनके असाधारण खेल, अनुशासित जीवन और समाजसेवा के लिए जीओसी इन सेंट्रल कमांड मेजर जनरल नवीन महाजन ने सम्मानित किया। कमल सिंह बिष्ट का जीवन संघर्ष, संकल्प और साधना की मिशाल रही है। भारतीय सेना में नायक के पद पर रहते हुए उन्होंने अनुशासन, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढता को आत्मसात किया। सेना से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने आराम का जीवन नहीं चुना।

इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव और अनुशासन को समाज के लिए समर्पित किया। एक अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रनर के रूप में कलम सिंह बिष्ट ने कठिन पहाड़ी रास्तों, रेगिस्तानी ट्रेल्स और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का तिरंगा लहराया। उन्होंने यह साबित किया कि उम्र कभी भी सीमाएं तय नहीं करती अपितु संकल्प ही असली ताकत भी है। मेजर जनरल महाजन ने कहा कि कलम सिंह बिष्ट न केवल सेना के गौरव है अपितु समाज के लिए प्रेरणादायक भी। खेल के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाने का उनका संकल्प रंग लाने लगा है। समाज के लिए उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी।

मूल रूप से चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के मुंदौली गांव निवासी कलम सिंह बिष्ट ने  इस सम्मान पर सेंट्रल कमांड और भारतीय सेना का आभार जताया है। कहा कि इस सम्मान से उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

Previous post

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला ध्वस्तीकरण का बुलडोज़र; उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – MDDA क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं

Next post

नैनीसैण कंडारा में ‘जन-जन की सरकार’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Post Comment

You May Have Missed