मंडवे की फसल देखने खेतों में पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, दुर्गाधार में स्थानीय कृषकों से किया संवाद

मंडवे की फसल देखने खेतों में पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, दुर्गाधार में स्थानीय कृषकों से किया संवाद

रुद्रप्रयाग : जनपद भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने सोमवार को दुर्गाधार में स्थानीय कृषकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ खेतों में जाकर तैयार हो रही फसलों का भी निरीक्षण किया। साथ ही किसानों से उनका फीडबैक भी लिया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने दुर्गाधार गांव में मिलेट मिशन के तहत किसानों द्वारा तैयार की जा रही मंडुवा, सोयाबीन, फ्रासबीन, तोर की दाल, रामदाना, चौलाई आदि फसलों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने किसानों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। कृषकों को सब्सिडी पर बीज व उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार किसानों की आय को बढाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए किसानों द्वारा तैयार की जा रही फसलों का उन्हें उचित मूल्य उपलब्ध हो, इसका भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य भर में 5 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुडी हैं जो किसानों से उनके घर में जाकर उनके उत्पाद को खरीद रहे हैं। इससे जहां एक ओर किसानों को उनके द्वारा तैयार फसलों का उचित दाम मिल रहा है वहीं दूसरी ओर वर्ष 2025 तक जबकि उत्तराखंड राज्य अपने 25वें वर्ष में होगा तब तक डेढ लाख लखपति दीदी योजना बनाने का सपना भी साकार होगा। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा स्थानीय किसानों के साथ उनके उत्पादों का निरीक्षण किया गया। साथ ही उनके फीडबैक भी लिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु हमेशा उनके साथ खड़ी है। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने भी कृषि मंत्री को स्थानीय स्तर पर मिलेट मिशन के तहत तैयार हो रही फसलों की जानकारी से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी सहित स्थानीय कृषक मौजूद रहे।

 



Previous post

राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में मनाया गया हिमालय दिवस

Next post

डीएम सविन बंसल ने जिला समाज कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पेंशन योजना के आवेदन 07 दिन से अधिक  लंबित रखने पर संबंधित  के विरुद्ध कार्यवाही की दी चेतावनी

Post Comment

You May Have Missed