अवैध कब्जों के खिलाफ़ फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, लालपानी में सरकारी भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, एसडीएम संदीप कुमार ने कहा – सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 

अवैध कब्जों के खिलाफ़ फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, लालपानी में सरकारी भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, एसडीएम संदीप कुमार ने कहा – सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 

  • राजस्व विभाग की कार्रवाई में जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जनपद में राजकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में तहसील कोटद्वार प्रशासन द्वारा ग्राम लालपानी, पटवारी क्षेत्र सनेह में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गयी।

राजस्व विभाग को प्राप्त शिकायत तथा अभिलेखीय जांच में ग्राम लालपानी स्थित लगभग एक बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की। तहसील प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाते हुए उक्त भूमि को पुनः अतिक्रमणमुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राजेंद्र सनवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान कानूनगो अतर सिंह तथा पटवारी सीता मुयाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजकीय भूमि की सुरक्षा एवं सार्वजनिक हितों की रक्षा के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

You May Have Missed