गुरुवार से होगा 11वीं शहिद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

गुरुवार से होगा 11वीं शहिद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

कोटद्वार । विगत 10 वर्षो के भाँति इस वर्ष भी 11वीं अमर शहीद असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश बिष्ट स्मृति अन्तर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कॉलेज मिनी स्टेडियम, मोटाढाक में गुरुवार से होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जनपद की शीर्ष 20 टीम प्रतिभाग कर रही है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को सैंट जोसेफ कॉन्वेंट तीन बार 2014, 17, जीआईसी कुंभीचौड़ दो बार 2020, 21 और डीएवी पब्लिक स्कूल भी दो बार 2019 2023 में प्रतियोगिता को अपने नाम कर चुके है। जबकि केवी लैंसडाउन 2016, आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन 2015, बाल भारती पब्लिक स्कूल 2022 को इस प्रतियोगिता को 1-1 बार जीतने का सौभाग्य प्राप्त कर चुके हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला पिछले सीजन की विजेता टीम डीएवी पब्लिक स्कूल बनाम डेफ्फोडिल्स के मध्य शाम 4 बजे से खेला जाएगा व दूसरा मुकाबला पिछले सीजन की उपविजेता बालभरती बनाम जीआईसी सूखरो के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल 17 अक्टूबर को खेला जाएगा जिसमें प्रवेश निशुल्क है व विजेता व उपविजेता टीम को 11 हजार व 6 हजार एवं ट्रॉफी पुरस्कृत की जाएगी।
Previous post

समग्र शिक्षा अभियान के तहत विज्ञान महोत्सव का हुआ आयोजन

Next post

सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड में नेशनल गेम्स पर असमंजस दूर हुआ, 38वें नेशनल गेम्स के साथ उत्तराखंड में ही होंगे विंटर नेशनल गेम्स

Post Comment

You May Have Missed