यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून : युजीआईपी देहरादून में आज आईएमए ब्लड बैंक, देहरादून के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ संस्थान के प्रधानाचाय अवनीश जैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, आपके एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।” शिविर में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया और कुल 54 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में विनीता पवार सहित अन्य शिक्षकगण व विद्यार्थी शामिल रहे। आईएमए ब्लड बैंक की टीम ने यूजीआईपी के अनुशासन और सामाजिक भावना की सराहना की। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और जलपान प्रदान किया गया।

Previous post

नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next post

विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम

Post Comment

You May Have Missed