पहली बार उत्तराखण्ड से इराक निर्यात हुआ फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज

पहली बार उत्तराखण्ड से इराक निर्यात हुआ फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज

देहरादून : कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने उत्तराखण्ड से इराक को पहली बार फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज के निर्यात को सफलतापूर्वक सुगम बनाया है। इसे राज्य से वैल्यू-ऐडेड कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पहली खेप में 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित विरुन ग्लोबल ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने इराक भेजी है। कंपनी को उम्मीद है कि उत्पाद की गुणवत्ता के आधार पर भविष्य में दोबारा ऑर्डर मिल सकते हैं।

APEDA ने कंपनी को SIAL, Gulfood, IndusFood और World Food India जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों के जरिए वैश्विक खरीदारों तक पहुंच बनाने में भी सहयोग दिया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने 7.27 लाख मीट्रिक टन प्रोसेस्ड सब्जियों का निर्यात किया, जिसकी कीमत 932.25 मिलियन डॉलर रही। वहीं, वैल्यू-ऐडेड आलू उत्पादों का निर्यात 2.77 लाख मीट्रिक टन रहा, जिसकी कीमत 289.40 मिलियन डॉलर दर्ज की गई।

APEDA के चेयरमैन अभिषेक देव ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे भू-आवेष्ठित राज्यों में लॉजिस्टिक्स लागत निर्यात प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करती है। उन्होंने बताया कि APEDA राज्य सरकार के साथ मिलकर कृषि निर्यात नीति पर काम कर रहा है, जिसमें परिवहन सहायता जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

Post Comment

You May Have Missed