आपदा मद से ग्राम पंचायतों को मिली मशीनें, संपर्क मार्गों की भी हो रही नियमित सफाई

आपदा मद से ग्राम पंचायतों को मिली मशीनें, संपर्क मार्गों की भी हो रही नियमित सफाई

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर आपदा मद से प्रथम चरण में कई ग्राम पंचायतों को बुश कटर मशीनें वितरित की गई हैं। मशीनें मिलने के बाद ग्रामीण गांवों के आसपास उगी झाड़ियों के साथ-साथ संपर्क मार्गों के किनारे की झाड़ियों की भी आसानी से कटाई कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ आवागमन भी सुगम हो रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के दौरान झाड़ियों के तेजी से बढ़ने से गांवों, पैदल रास्तों और संपर्क मार्गों पर आवागमन प्रभावित होता है। झाड़ियों की कटाई में अधिक समय और श्रम लगने के कारण कई बार नियमित सफाई नहीं हो पाती थी। इसी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर आपदा मद से ग्राम पंचायतों को बुश कटर मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण स्तर पर झाड़ियों की नियमित कटाई, संपर्क मार्गों की सफाई और आवागमन को सुगम बनाने का कार्य तेजी से किया जा सके।

ग्राम सभा बिचली ढांडरी में ग्रामीणों ने बुश कटर मशीन के माध्यम से गांव के आसपास उगी झाड़ियों की कटाई करने के साथ ही गांव से जुड़े संपर्क मार्गों के दोनों ओर की झाड़ियों को भी साफ किया। इससे मार्गों पर लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि झाड़ियों की नियमित कटाई से रास्ते साफ रहने के साथ ही जंगली जानवरों के छिपने की संभावनाएं भी कम होंगी।

ग्राम प्रधान बिचली ढांडरी अर्चना रौथाण ने बताया कि बुश कटर मशीन से झाड़ी कटान का कार्य पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गया है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि गांव के आसपास झाड़ियों की कटाई के साथ ही संपर्क मार्गों के किनारे भी नियमित रूप से झाड़ी कटान कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।

ग्रामीण दिनेश खत्री ने बुश कटर मशीन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मशीन से ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है। गांव के आसपास उगी झाड़ियों की समय-समय पर कटाई होने से गांव स्वच्छ रहेगा और झाड़ियों में जंगली जानवरों के छिपे होने का खतरा भी कम होगा।

Previous post

जीरो बैंड में भूस्खलन का खतरा, सुरक्षा दीवार की मांग

Next post

उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में केवी नंबर-1 रुड़की की वर्णिका सरोहा व अंशिका सरोहा ने लहराया परचम, नन्हीं निशानेबाज बहनों ने शूटिंग में जीते गोल्ड मेडल

Post Comment

You May Have Missed