अनोखा विरोध : बैरिकेड्स में रुका गुलाब, दिल्ली महिला कांग्रेस ने शांतिपूर्ण धरने से दिया लोकतांत्रिक संदेश

अनोखा विरोध : बैरिकेड्स में रुका गुलाब, दिल्ली महिला कांग्रेस ने शांतिपूर्ण धरने से दिया लोकतांत्रिक संदेश

नई दिल्ली। दिल्ली महिला कांग्रेस ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (AIMC) की अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह भी मौजूद रहीं। धरना प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने लोकतांत्रिक एवं अहिंसक विरोध का प्रतीक स्वरूप एक गुलाब लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निवास पर जाकर उन्हें गुलाब भेंट करने का प्रयास किया। लेकिन सुरक्षा कारणों से लगाए गए बैरिकेड्स के कारण वे उनके घर तक नहीं पहुँच सकीं। इसके बाद उन्होंने गुलाब पुलिस कर्मियों को गुलाब सौंपकर अपना संदेश आगे भिजवाया। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनका यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण, संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित था।

Previous post

सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, पीएम आवास योजना, लैण्ड पूलिंग स्कीम और डिकंजेशन पॉलिसी पर की व्यापक समीक्षा; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Next post

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक रोजगार मेले का रिबन काटकर किया शुभारंभ

Post Comment

You May Have Missed