कलस्टरों का व्यवसायिक प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आगाज

कलस्टरों का व्यवसायिक प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आगाज

गोपेश्वर (चमोली)। रीप ग्रामोत्थान परियोजना की ओर से विकासखंड दशोली के अंतर्गत संचालित कलस्टरों के पदाधिकारियों एवं समस्त क्लस्टर स्टाफ का व्यवसायिक प्रबंधन एवं विपणन को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला रौली ग्वाड में शुरू हो गई है। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मुख्य प्रशिक्षक सहायक प्रबंधक वेल्यू चेन नरेंद्र नाथ ने प्रतिभागियों को व्यवसाय से जुड़े विषयों पर जानकारी देते हुए बाजार को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों जिनमें मांग एवं आपूर्ति, प्रतिस्पर्धा, उपभोक्ता व्यवहार, मूल्य निर्धारण एवं उत्पाद की गुणवत्ता आदि पर व्यावहारिक जानकारी दी। बाजार आकार निर्धारण की प्रक्रिया, किसी भी उत्पाद या सेवा के संभावित ग्राहकों की पहचान तथा स्थाई एवं अस्थाई जनसंख्या के आधार पर बाजार विश्लेषण करने के टिप्स भी दिए। कार्यशाला में बिजनेस मॉडल कैनवास के विभिन्न घटकों की जानकारी भी दी गई। सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यशाला में जिला परियोजना प्रबंधक शशिकांत यादव ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में सभी जानकारियों को मनोयोग से जानने की अपील की। बताया गया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्लस्टर स्तर पर संचालित आजीविका गतिविधियों को सुदृढ़ करना, व्यवसायिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही उत्पादों के प्रभावी विपणन के लिए प्रतिभागियों की क्षमता का विकास करना रहा है।

इस दौरान आजीविका समन्वयक देवेंद्र नेगी, एग्री होल्डी सौम्या नेगी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Post Comment

You May Have Missed