युवक को महज एक सौ रुपए के लिए मौत के घाट उतारा

युवक को महज एक सौ रुपए के लिए मौत के घाट उतारा

एक युवक ने महज 100 रुपए के लेनदेन को लेकर दूसरे युवक को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में बीते दिन हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि हत्या महज 100 रुपए के लेनदेन के विवाद के कारण की गई। आरोपी नंदू सरकार ने मृतक अखिल बाला के खेत मंे कुछ काम किया था, जिसके एवज में वह अपने पैसे मांग रहा था, दोनों ही नशे की हालत में थे और पैसे मांगने पर दोनों में कहासुनी हो गयी। कहासुनी इतनी बढ़ी की नंदू सरकार ने धारदार हथियार से अखिल बाला पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। जिससे अखिल बाला के सिर और गले पर गहरी चोटें आई और मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के भाई बृजवाली बाला द्वारा शक्तिफार्म चौकी में इसकी सूचना दी गयी। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अखिल बाला काम करने के पैसे नहीं दे रहा था और मांगने पर आनाकानी कर गाली गलौज करता था। जिसके बाद नंदू सरकार ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

 

Post Comment

You May Have Missed