मूल निवासी संघ ने चमोली हादसे के पीड़ित परिवारों को पहुंचायी आर्थिक सहायता

मूल निवासी संघ ने चमोली हादसे के पीड़ित परिवारों को पहुंचायी आर्थिक सहायता

गोपेश्वर (चमोली)। मूल निवासी संघ की चमोली शाखा की ओर से नमामि गंगे परियोजना चमोली में घटित हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों से अपनी संवेदना प्रकट करने तथा उन्हें राहत सामग्रह ओर आर्थिक सहयोग देने के लिए मंगवार को रांगतोली, हरमनी और पोल गांव पहुंची। परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने की बात कही।

मूल निवासी संघ के पुष्कर बेछवाल, जसपाल सेठवाल, सोहन लाल, देवेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि उनके संगठन की ओर से गांवों में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मालूम हुआ है कि  अभी तक पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार का अग्रीम आर्थिक सहयोग प्रशासन की ओर से नहीं मिला है। जबकि कतिपय परिवारों की स्थित इतनी दयनीय है कि उनके घर में कोई कमाने वाला तक नहीं बचा है। कुछ मृतकों के बच्चे एक वर्ष से भी छोटी उम्र है। ऐसे में उनके सामने घर परिवार चलाना मुसीबत भरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि मूल निवासी संघ की ओर से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री और दो हजार रुपये प्रति व्यक्ति वितरित किये गये। और पीड़ितों को भरोसा दिलाया गया है कि आगे भी यदि उन्हें सहयोग की जरूरत होगी तो संघ उनके साथ खड़ा है। इस मौके पर पुष्कर बैछवाल, मनीष कपरवाल, जसपाल सेठवाल, सोहन लाल, देवेंद्र अग्निहोत्री, धर्मवीर शैलानी, सुनीता कपरवाल, विनय कोहली, रोमेश शाह, दिनेश शाह, धनी आगरी, जंगी रडवाल आदि शामिल थे।

Post Comment

You May Have Missed