उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा : हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, 30 से अधिक यात्री थे सवार

उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा : हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, 30 से अधिक यात्री थे सवार

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कुआनु, मीनाक रोड पर हिमाचल रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।

देहरादून कंट्रोल रूम (CCR) को मिली सूचना पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के आदेश पर तुरंत SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

himachal raodways accident

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। बस हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बताई जा रही है। अभी तक हताहतों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यात्री संख्या को देखते हुए स्थिति गंभीर मानी जा रही है। घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास जारी है।

हादसे के संभावित कारण

पुलिस और SDRF अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ी रास्तों पर तेज मोड़, खराब मौसम या वाहन की तकनीकी खराबी जैसे कारण हो सकते हैं। जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी सड़कों पर सतर्क रहें और वाहन चालकों से सावधानी बरतें। अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा। राहत कार्यों में SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

Previous post

अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ FIR, सीएम धामी की संस्तुति पर सीबीआई को ट्रांसफर किया गया है प्रकरण

Next post

अंकिता भंडारी हत्याकांड : VIP एंगल पर दिल्ली में दर्ज मुकदमा, जांच टीम देहरादून-ऋषिकेश पहुंची

Post Comment

You May Have Missed