विधानसभा बजट सत्र को चमोली जिला प्रशासन ने कसी कमर

विधानसभा बजट सत्र को चमोली जिला प्रशासन ने कसी कमर

गोपेश्वर (चमोली)। ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैण (गैरसैण) में आगामी नौ मार्च से 13 मार्ग तक प्रस्तावित विधानसभा के बजट सत्र के लिए चमोली जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को भराड़ीसैण में प्रस्तावित बजट सत्र के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान गैरसैंण में नौ मार्च से 13 मार्च तक होने वाले बजट सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को समय से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवास, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, संचार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक विभागीय तैयारियों की समीक्षा की गई।

डीएम ने विभागों को सत्र के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य कार्य को पूरा किया जाए। बैठक में पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर पंचायत समेत संबंधित अधिकारियों ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous post

नियमों की अनदेखी कर अवैध प्लॉटिंग व निर्माण करने की अनुमति किसी भी व्यक्ति को नहीं दी जाएगी – उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी

Next post

अमित शाह ने लॉन्च की देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी ऐप’, ओला-उबर को टक्कर

Post Comment

You May Have Missed