कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका ने टिहरी, पौड़ी व देहरादून क्षेत्रों का किया निरीक्षण

कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका ने टिहरी, पौड़ी व देहरादून क्षेत्रों का किया निरीक्षण


  • सड़कों, घाटों व पार्किंग व्यवस्थाओं के आकलन हेतु विभिन्न विभागों को आगणन तैयार करने के निर्देश
  • स्वर्गाश्रम एवं नीलकण्ठ मार्ग सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश– मेलाधिकारी

मुनिकीरेती/स्वर्गाश्रम/हरिद्वार : शनिवार 07 फरवरी को हरिद्वार कुम्भ मेला–2027, के मेलाधिकारी सोनिका द्वारा कुम्भ मेला क्षेत्र के जनपद टिहरी, पौड़ी गढ़वाल व देहरादून का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत आवश्यक अवस्थापना सुविधाये जैसे सड़को की स्थिति, अस्थाई पार्किंग एव घाटो के आवश्यक कार्य का आकलन किया गया। उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका परिषद आदि विभागों को अतिशीघ्र आगामी कुम्भमेला 2027 के दृष्टिगत किये जाने वाले कार्यों के आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

मेलाधिकरी सोनिका द्वारा स्वर्गाश्रम क्षेत्र एवं नीलकण्ठ सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया गया। नीलकण्ठ सड़क मार्ग की स्थिति सुधारने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया गया। लक्ष्मण झूला अन्तर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आगामी कुम्भमेला-2027 के दृष्टिगत व्यवस्थायें सुधारने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी, मनजीत सिंह, उप जिलाधिकारी, नरेन्द्रनगर आशीष घिल्डियाल, अधिशासी अभियंता अनुभव नोटियाल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous post

ग्रामोत्थान रीप परियोजना से पशु सखियाँ डिजिटल रूप से सशक्त, सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने वितरित किए मोबाइल

Next post

सीएम धामी की योजनाओं से बदली तकदीर, अतोला देवी बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल, नर्सरी से लाखों की आय

Post Comment

You May Have Missed