पौड़ी में गुलदार ने फिर एक बालिका को बनाया शिकार, आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को डेढ़ घंटे तक जाने नहीं दिया

पौड़ी में गुलदार ने फिर एक बालिका को बनाया शिकार, आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को डेढ़ घंटे तक जाने नहीं दिया

पौड़ी । पौड़ी में गुलदार के हमले के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भाजपा विधायक का घेराव।कर दिया और  डेढ़ घंटे तक विधायक को गाड़ी में ही कैद रखा । 7 वर्षीय बालिका को गुलदार द्वारा शिकार बनाया गया था, शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी का वाहन रोककर अपना गुस्सा जताया।

जिला मुख्यालय पौड़ी शहर से सटे खांडूसैंण क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक सात वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाम करीब 6 ,30 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के बाद बालिका का शव बरामद कर लिया गया है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।

Post Comment

You May Have Missed