किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण

किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण

हरिद्वार। किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष प्रमोद के साथ शिकारपुर स्थित दुग्ध संघ हरिद्वार की दुग्धशाला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध संग्रहण, गुणवत्ता जांच, प्रसंस्करण और तैयार उत्पादों की आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। प्रधान प्रबंधक अजय क्वीरा ने बताया कि 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाली दुग्धशाला में 350 दुग्ध समितियों से दूध प्राप्त होता है। यहां दूध एवं विभिन्न दुग्ध पदार्थ तैयार कर आर्मी रुड़की, विभिन्न संस्थानों और बाजार में आपूर्ति की जाती है।

अत्याधुनिक मशीन से दूध की गुणवत्ता की जांच

प्रधान प्रबंधक अजय क्वीरा ने बताया कि दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए भारत सरकार की योजना के तहत अत्याधुनिक मिल्कोस्कैन मशीन उपलब्ध कराई गई है। मशीन के माध्यम से दूध की गुणवत्ता की जांच की जाती है। भ्रमण के दौरान किसान आयोग उपाध्यक्ष ने दुग्धशाला की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दुग्ध समिति सचिवों के प्रोत्साहन की मांग

दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रमोद ने दुग्ध समिति सचिवों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से घोषित 50 पैसे प्रति लीटर सचिव प्रोत्साहन राशि को लागू कराने की मांग रखी। साथ ही दुग्ध उत्पादकों को चारा, दाना और भूसा पर 75 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

मुख्यमंत्री स्तर पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन

किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने दुग्ध संघ पदाधिकारियों और दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों और समितियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उत्कृष्ट कर्मचारी राकेश चौधरी सम्मानित

भ्रमण के दौरान उत्कृष्ट कर्मचारी के रूप में राकेश चौधरी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीपी सिंह, उपनिदेशक; पीयूष आर्य, सहायक निदेशक; अजय क्वीरा, प्रधान प्रबंधक; सहदेव सिंह पुण्डीर, दुग्धशाला प्रभारी; हरी सिंह, पीएंडआई; आवेश, ईश्वर, सरदार करण सिंह, अजय रावत, मनोज सहित अन्य उपस्थित रहे।

Previous post

एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी

Next post

उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Post Comment

You May Have Missed